ये तो होना ही था...मैच देखकर लौटे दो लोग संक्रमित
रायपुर
जब लोग खुद सावधानी बरतते हुए सहयोग नहीं करेंगे और अपनी सुरक्षा के प्रति बेपरवाह रहेंगे तो यह तो होना ही है। जैसे कि खबर आ रही है नवार रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम से मैच देखकर लौटे दो लोगों ने टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। इन मरीजों को होम आइसोलेशन पर रखकर इलाज किया जा रहा है। अब उस दिन मैच देखने गए कितने लोगों से संपर्क रहा यह तो पता लगा पाना मुमकिन नहीं हैं।
रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने कहा है कि मैच देखकर आए दो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। रायपुर शहर के पॉश इलाकों के घरों में रहने वाले कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पिछले दिनों अपने परिवार के फंक्शन या समारोह में गए थे। कुछ लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी है जो बाहर के शहरों से आए हैं। एक परिवार में तो बच्चे से लेकर बूढ़े तक 5 लोग संक्रमित हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि किसी को भी गंभीर रूप से वायरस ने नहीं जकड़ा सभी जल्दी ठीक हो रहे हैं। मगर सावधानी जरूरी है।
रविवार को स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला था। मैच देखने अच्छी खासी तादाद में लोग पहुंचे थे। शुरूआत में तो सब कुछ ठीक ही चल रहा था, मगर जैसे भीड़ बढ़ी आयोजकों और प्रशासन की तरफ से लापरवाही दिखने लगी। मैच के एंट्री प्वाइंट पर लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के लिए एक स्टैंड और शरीर का तापमान जांचने के लिए मशीन रखी है। इस पर लोगों की जांच किए बिना ही सैंकड़ों लोगों को एंट्री दे दी गई।प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप जो कि मैच करवा रही है। इसके प्रवक्ता जॉनथन काले का कहना है कि हमनें सीट्स पर एक सीट छोड़कर बैठने के लिए मार्किंग करवाई। लोग अगर सोशल डिस्टेंस के नियम को पालन नहीं कर रहे तो पुलिस को ये देखना होगा।

पाठको की राय